{"_id":"573620104f1c1b5779919c7f","slug":"controversy-began-on-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की भूमि पर फिर शुरू हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की भूमि पर फिर शुरू हुआ विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 14 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
मदरसे के पीछे विवादित दीवारI
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के बावली रोड स्थित कासिम उलूम मदरसे के पीछे करोड़ों रुपये की खाली पड़ी जमीन का विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जमीन पर निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। इससे दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर यथा स्थिति के निर्देश दिए।
कासिम उलूम मदरसे के पीछे 1050 गज जमीन खाली पड़ी है। इस पर ताहिर अपना मालिकाना हक जताता है। कहना है कि उसने यह जमीन कब्रिस्तान के लिए छोड़ी हुई है। वहीं मदरसा संचालक भी इस जमीन पर अपना हक बताते है। कहना है कि यह मदरसे की जमीन है। इसे लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
हाल में ताहिर ने इस जमीन पर निर्माण शुरू कराया था। इसे लेकर आठ दिन पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी और पुलिस ने कार्य रुकवा दिया था। समाधान दिवस में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद ताहिर ने फिर से इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी तो पुलिस ने कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को मदरसा संचालकों ने निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। इससे दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को यथा स्थिति रखने दिए। साथ ही दोनों पक्षों को कागजात के साथ कोतवाली बुलाया है।