फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contractor staff Made Mortgages Made

ठेकेदार के स्टाफ को बनाया बंधक

Thu, 23 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Contractor staff Made Mortgages Made
बिजली - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में  बुढपुर-माजरा गांव में अवैध लाइन खींचने का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को देर शाम ठेकेदार के स्टाफ ने सैकड़ों बीघा फसल नष्ट कर जबरन अवैध लाइन खींचने का प्रयास किया। किसानों ने कहाइस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हवाई फायर किया। बाद में किसानों ने ठेकेदार के स्टाफ को बंधक बनाकर काम रोक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ठेकेदार के स्टाफ छुड़ाया।
विज्ञापन


विगत एक सप्ताह से बुढपुर-माजरा गांव के जंगल में ठेकेदार द्वारा खींची जा रही अवैध लाइन के विरोध में किसान आंदोलित है। किसान समस्या के निस्तारण के लिए तहसील में धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के अलावा विद्युत अधिकारियों का भी घेराव कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसान अमित तोमर, संहसर पाल, राज कुमार, बादल ने बताया मंगलवार को  शाम के समय एक बार फिर ठेकेदार के कर्मचारियों ने सैकड़ों बीघा फसल नष्ट कर वहां पर जबरन अवैध लाइन खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किसानों ने विरोध किया तो  कर्मचारियों के साथ आए कुछ लोगों ने हवाई फायर कर किसानों को डराने का भी प्रयास किया। सूचना पर सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया, जबकि अन्य लोग वहां से ग्रामीणों को चकमा देकर भाग गए।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नाराज ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया। ग्रामीणों ने कहा यदि यहां से अवैध लाइन खींची तो खून-खराबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध मे ठेकेदार राजपाल ने कहा ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर काम रोक दिया। हवाई फायर का आरोप निराधार है। एक्सईएन प्रथम केसी गौतम ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा शिकायत मिली है। शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। 
उधर,  एक्सईएन प्रथम केसी गौतम ने कोताना रोड पर स्थित कार्यालय में बैठक कर एसडीओ और जेई को निर्देश दिए यदि कोई ठेकेदार कार्यों में लापरवाही बरता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराएं।


ठेकेदार गुरूचरण रूहेला के मामले में उन्होंने एसई राजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया की उक्त ठेकेदार अनावश्यक रूप से दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। उक्त ठेकेदार के खिलाफ पूर्व एक्सईएन किताब सिंह ने बड़ौत कोतवाली में कार्यालय में सल्फास खाने के प्रयास में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed