{"_id":"57d06b014f1c1b876a317685","slug":"continued-movement-of-anganbadis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों का आंदोलन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिनौली में मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगातीं आंगनबाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कर्मचारी आंगनबाड़ी संघ के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगो को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
आंगनबाड़ियों ने कहा आंगनबाड़ी को 18 हजार और सहायक को नौ हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाए, माह नवंबर में एक माह का अवकाश कार्यकत्रियों का राज्य पोषण मिशन में एकल खाता खोला जाए। योजना का विकेंद्रीकरण कर परियोजना अधिकारी और आंगनबाड़ी को केंद्र से आने वाला पैसा दिया जाए। आंगनबाड़ी और सहायक को प्राथमिक पाठशाला की नौकरी में समायोजन में छूट और कोटा निर्धारित करें।
बीएलओ निर्वाचन तथा गैर आईसीडीएस कार्यों में ड्यूटी न लगाई जाए। इस धरने की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक रही सर्मिस्टा दांगी ने कहा उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी। बुधवार को धरने पर सतबीरी, नीलम, मिथलेश, सुनीता, ज्योत्सना शर्मा, सीमा, सुदेश, पूनम आदि रही।
विज्ञापन
दूसरी तरफ महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में बिनौली ब्लॉक पर जिलाध्यक्ष सुषमा के नेतृत्व में तालाबंदी और श्रंखला बनाकर मार्ग जाम किया। जिलाध्यक्ष सुषमा ने कहा जब तक अधिकारियों द्वारा अभद्रता, अवैध वसूली, और हमारी सभी मांगे नहीं मानी जाती तो हम लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश महामंत्री मोनिका बालियान ने कहा डीपीओ हड़ताल को समाप्त करने का दबाव आंगनबाड़ियों पर बना रही हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल, मोनिका, गुड्डी, राकेश, सविता, रीना, सुमन, अनीता आदि रहे।
आंगनबाड़ियों का धरना जारी
खेकड़ा। आंगनबाड़ियों का मांगों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने कहा शासन उनकी जायज मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसके लिए वह तेज आंदोलन करेंगी और केंद्र पर कुपोषित बच्चों के लिए आने वाले दूध एवं खाद्य सामग्री का वितरण नहीं करंेगी। सुमन, शारदा, बबीता, पूनम, सरिता, कविता, कमलेश, कृष्णा, कांता, सुनीता, लोकेश, राजवती, निशा, सपना, प्रतिभा, रजनी आदि रही।
हड़ताली आंगनबाड़ियों का वेतन रुकेगा
बागपत। सीडीओ जेपी रस्तौगी ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं की हड़ताल से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हौसला पोषण योजना के तहत प्रधान अपना सहयोग करें। जब तक आंगनबाड़ी और सहायक हड़ताल पर रहेगी, उस अवधि तक मानदेय भुगतान नहीं किया जाएगा।
बनाया जा रहा हड़ताल खत्म करने का दबाव
बागपत। महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सीडीओ और डीपीओ के साथ बैठक हुई। संगठन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौधरी ने बताया सीडीओ ने उन पर हड़ताल को खत्म करने का दबाव बनाया। आरोप लगाया कि उन्हें परिणाम भुगतने की भी धमकी दी गई। उन्होंने कहा जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, बबीता, अलका, पूजा, राकेश, सुषमा शर्मा मौजूद रहे।