{"_id":"68eff892e1d602cd6d09f712","slug":"consumers-are-upset-due-to-non-addition-of-units-in-ration-cards-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-140294-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राशन कार्डों में यूनिट नहीं जुड़ने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राशन कार्डों में यूनिट नहीं जुड़ने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बड़ौत। राशन कार्डों में एक माह बाद भी यूनिट नहीं जोड़ने से नगर के 15 से अधिक लोग परेशान है। लोगों ने बुधवार को तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की।
नगर की पट्टी चौधरान के रहने वाले यामीन, विनय, योगेंद्र, देशपाल, हारुन समेत अन्य लोगों ने बताया कि राशन कार्ड में करीब दो माह पहले उनकी यूनिट काट दी गई थी। इसके बाद उन्हें राशन मिलना बंद हो गया था। यूनिटों को जुड़वाने के लिए करीब एक माह पहले आपूर्ति विभाग में आधार कार्ड की फोटो कॉपी समेत अन्य कागजात जमा कराए गए है मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। राशन नहीं मिलने से वे परेशान है। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।