फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction on Gaushala land stopped

गोशाला की जमीन पर चल रहे निर्माण को रुकवाया

Wed, 17 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Construction on Gaushala land stopped
गौशाला पर अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी हटवाते हुए। - फोटो : BARAUT
कोतवाली पुलिस को मिली थी गोशाला की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगाई गई जेसीबी और ट्रैक्टर को भी हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोतवाली पुलिस को मंगलवार को पंचवटी मंदिर के पास स्थित भारतीय गोसेवा सदन गोशाला की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और गोशाला के प्रधान से बातचीत की। जांच पूरी होने तक कार्य बंद रखने को कहा। पुलिस ने निर्माण कार्य में लगाई जेसीबी और ट्रैक्टर को भी वहां से हटवाया।
इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को किसी ने शिकायत की कि पंचवटी मंदिर के पास स्थित भारतीय गोसेवा सदन गोशाला की करोड़ों रुपयों की जमीन पर कब्जा कर रहे है। गोशाला से गोवंशों को भी खदेड़ दिया है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौशाला के प्रधान प्रेमचंद कुच्छल से जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जांच पूरी होने तक काम शुरू न करने के निर्देश दिए है। निर्माण कार्य में लगाई जेसीबी और ट्रैक्टर को भी वहां से हटवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को झूठी शिकायत की गई थी। जिस व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत की है, उसी ने ही खुद गोशाला की कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में समझौता हो गया है। हमारे पास लिखित में समझौता है। समझौते के तहत गोशाला की जमीन के बदले श्री प्रेम मंडल ठाकुरद्वारा कमेटी को दूसरी जगह तीन बीघे जमीन दे दी गई है। - प्रेमचन्द कुच्छल, प्रधान, भारतीय गोसेवा सदन गोशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1980 से विवाद चला आ रहा था। फिलहाल समझौता हो गया और हमें दूसरी जगह तीन बीघा जमीन गोशाला वाली जगह के बदल दे दी गई है। - घनश्याम शर्मा, अध्यक्ष, श्री प्रेम मंडल ठाकुर द्वारा रामलीला कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed