{"_id":"5e0654c78ebc3e87f34d8434","slug":"construction-of-government-girls-inter-college-bilouchapura-hangs-baghpat-news-mrt4607478133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिलौचपुरा का निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिलौचपुरा का निर्माण लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिलौचपुरा गांव में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण लटका हुआ है। जिस भूमि का प्रस्ताव जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भेजा गया था, आज तक वह भूमि विद्यालय के नाम नहीं हुई है। इस वजह से कार्य अधर में लटका हुआ है। डीआईओएस ने बीएसए को अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए पत्र जारी किया है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से बिलौचपुरा गांव में 4.18 करोड़ की लागत से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाना था। गांव में प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। मगर, भूमि बेसिक शिक्षा विभाग की होने के चलते आज तक भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बीएसए राजीव रंजन मिश्र को पत्र जारी कर अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा है। पूर्व में बीएसए ने अनापत्ति पत्र जारी करने के लिए खुद को अधिकृत नहीं होना बताया था। यह विद्यालय प्रबंध समिति के अधिकार में होने की बात कही थी।
उधर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारिख ने बताया कि डीआईओएस की ओर से यह प्रस्ताव भेजा गया था। अब उनको ही इस समस्या का समाधान कराना होगा। वह भी आला अफसरों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। जनवरी में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।