{"_id":"5f591f428ebc3e36807dcf96","slug":"construction-of-55-panchayat-buildings-and-toilets-not-started-in-28-villages-baghpat-news-mrt500445345","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 पंचायत भवन और 28 गांव में शुरू नहीं हुआ शौचालयों निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 पंचायत भवन और 28 गांव में शुरू नहीं हुआ शौचालयों निर्माण
विज्ञापन
83 सचिव व दो एडीओ का वेतन रोकने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। शासन व प्रशासन के बार-बार निर्देशों के बावजूद जिले की 55 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों तथा 28 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा बागपत, बड़ौत व खेकड़ा ब्लॉक में धीमी गति से कार्य होने के कारण प्रभारी सीडीओ ने सभी 83 ग्राम पंचायतों के सचिव व तीनों ब्लॉक के एडीओ का सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।
विकास भवन में प्रभारी सीडीओ हुबलाल व डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत घर एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की समीक्षा बैठक ली। इसमें जिले की 55 ग्राम पंचायतों में बार-बार निर्देश देने के बावजूद अभी तक पंचायत भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इसके अलावा 28 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुुरू नहीं हो पाया है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने बताया कि पंचायत निर्माण व सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर प्रभारी सीडीओ हुबलाल ने सभी 83 ग्राम पंचायत सचिवों का सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। इसके अलावा बड़ौत, बागपत व खेकड़ा ब्लॉक में कार्य धीमी गति से चलने के कारण बागपत व बड़ौत के एडीओ कृष्णपाल मान तथा खेकड़ा के प्रभारी एडीओ फारुख का भी सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।