फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congressmen submitted memorandum to BJP MLA

कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congressmen submitted memorandum to BJP MLA
बड़ौत (बागपत)। प्रदेश स्तरीय किसान जागरण अभियान के तहत तीन मार्च को तहसील मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना व प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। इस संबंध में विधायक केपी मलिक को किसानों की समस्याओं से संदर्भित एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

गुराना मार्ग स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई मीटिंग में डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विकास के हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि किसान विरोधी प्रदेश सरकार अपना जनसमर्थन खो चुकी है। उन्होंने तीन मार्च को प्रस्तावित धरना व प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। सत्यपाल पथौलिया ने कहा कि कांग्रेस जनपद में एकजुट है और निरन्तर मजबूत हो रही है। संचालन शकील अहमद एडवोकेट ने किया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम शर्मा, बाबू राम शर्मा, डॉ. ओमवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष राकेश सौदाई, शैलेंद्र प्रधान, अंजलि धामा, शहनाज, प्रिया, रहीसा, नाजमा, जियाउल श्यौरान, राजपाल शर्मा, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed