{"_id":"691637e0dbc48890ef02705e","slug":"congress-workers-took-out-a-torchlight-procession-in-protest-against-the-blast-in-delhi-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141800-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली में धमाके के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली में धमाके के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
दिल्ली में हुए धमाके में मारे गए लोगों की आत्म की शांति के लिए खेकड़ा में कैंडल मार्च निकालते
- आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली में हुए बम धमाके के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने नगर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ मारे गए लोगों की शांति की प्रार्थना की।
पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला के नेतृत्व में नगर के दिल्ली बस स्टैंड से जुलूस निकाला गया, जो नगर के मुख्य बाजार, फूंसवाली मस्जिद, सब्जी मंडी, नेहरू मूर्ति आदि जगहों से होते हुए संजय मूर्ति पर संपन्न हुआ। जुलूस में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने धमाकों की उच्च स्तरीय जांच करते हुए सरकार से आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर पूनम, अमरेश, कौशल, कैलाश, निर्मला, बेबी, निशा आदि मौजूद रहीं।
--
बम धमाका के मृतकों को श्रद्धांजलि दी
अमीनगर सराय। नगर में कांग्रेस पार्टी की किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट में मारे गए लोगों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च के साथ दो मिनट का मौन रख कार विस्फोट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान प्रदेश महासचिव इमरान इदरीसी, इरशाद अल्वी, शेखर शर्मा, इंतजार इदरीसी, मोनी, छोटू शर्मा, दिलशाद आदि मौजूद रहे।