फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress took out Bharat Jodo Yatra

Baghpat News: कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Wed, 14 Dec 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congress took out Bharat Jodo Yatra
बागपत-मेरठ रोड पर भारत जोड़ो पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेते पश्मिची उत्तर प? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बागपत शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निवाड़ा और फिर सरूरपुरकलां गांव पहुंची। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के मेरठ रोड पर स्थित वात्सायन पैलेस में बुधवार सुबह कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यात्रा निकाली। जो मेरठ रोड से शुरू होने के बाद राष्ट्र वंदना चौक पहुंची, जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इसके बाद शौकत बाजार होते हुए गांधी बाजार और फिर बड़ा बाजार से होते हुए वापस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंची। जिसके बाद सिसाना गांव से होते हुए निवाड़ा गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद सरूरपुरकलां गांव में यात्रा का ठहराव हुआ। मौके पर जिलाध्यक्ष युनूस चौधरी, रामकुमार चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, नसीम पठान, डॉ. राजीव सैन, अनिल देव त्यागी, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अंग्रेजों के मुखबिर आज सत्ता में बैठे हैं : नसीमुद्दीन सिद्दीकी
कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने बलिदान दिए और गोलियां भी खाईं। आजादी से पहले अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले आज सत्ता में बैठे हैं और जाति, धर्म, मंदिर व मस्जिद के नाम पर राजनीति की जा रही है। देश में युवा बेरोजगार हैं और बाजार में महंगाई जोरों पर है। किसानों को फसल के उपज के बराबर दाम नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed