फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress set out to cross the river from Baisakhi SP: Shah

कांग्रेस की बैशाखी से गंगा पार करने निकली सपा : शाह 

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress set out to cross the river from Baisakhi SP: Shah
बड़ौत में लोगो का अभिवादन करते बीजीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सांसद डा.सत्यपाल सिंह तथा प्रत्याशी केपी मलिक और सतेन्द्र तुगाना - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और सपा पर तीखे प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि दोनों शहजादों से उत्तर प्रदेश परेशान है। सपा प्रदेश में कांग्रेस की बैशाखी लेकर गंगा पार करने निकली है। चुनाव के बाद सपा-कांग्रेस के गठबंधन में रालोद भी शामिल हो जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर चौधरी चरणसिंह गन्ना किसान भुगतान योजना शुरू होगी। युवाओं को इंटरनेट के साथ मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक, छपरौली से सतेंद्र तुगाना और बागपत से योगेश धामा के समर्थन में आयोजित रैली में शाह ने सपा, कांग्रेस, रालोद पर निशाना साधा। शाह ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। फसलों के दाम और बकाया भुगतान का जिक्र कर किसानों का दर्द छेड़ा। साथ ही एलान किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह गन्ना किसान भुगतान योजना लागू की जाएगी। इसमें 14 दिन के भीतर भुगतान सरकार की जिम्मेदारी होगी। शाह ने ऋण माफी और बगैर ब्याज ऋण से भी किसानों को लुभाने की कोशिश की।

विज्ञापन

शाह ने सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक से मां परेशान है और दूसरे से बाप। इन दोनों शहजादों से यूपी परेशान है। कांग्रेस सरकार में सबसे अधिक घोटाले हुए थे। सभा में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, हरियाणा की मंत्री कविता जैन, विधायक महिपाल ढांडा, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह तोमर, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, महेश अग्रवाल, नीरज कौशिक, नीरज शर्मा, वेदपाल उपाध्याय, डॉ. आत्मा राम तोमर, राकेश जैन, जसवीर सोलंकी, जेपी प्रेमदेव, डॉ अमित खोखर शामिल रहे। अध्यक्षता मदनलाल जैन और संचालन रविंद्र कुमार एडवोकेट ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जाटलैंड में किसानों के दर्द को हवा दी  
बड़ौत। चुनावी सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किसानों के दर्द को हवा दी। करीब 25 मिनट के भाषण में शाह ने कई बार चौधरी चरणसिंह के कार्यों, उनकी नीतियों और कर्मस्थली का जिक्र करते रहे। बार-बार उनके किए गए कामों को याद किया। साथ ही भाजपा की नीतियों का भी जिक्र किया। शाह यह भी याद दिलाना नहीं भूले कि भी जब चौधरी चरण सिंह यूपी के सीएम बने, तो जनसंघ ने उनका समर्थन किया था। इसके बाद भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। किसानों की बदहाली के लिए सपा-बसपा को दोषी ठहराया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चीनी मिल मालिकों से साठगांठ का आरोप लगाया।

नोटबंदी से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक
बड़ौत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में किसान और उसकी पीड़ा के अलावा नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र भी किया। शहीद हेमराज सिंह के अलावा युवाओं की समस्याओं और रोजगार की बात कही। भ्रष्टाचार पर कांग्रेस और सपा को घेरने की कोशिश की। छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दिलाने की बात कही।

यूपी में बंद होंगे यांत्रिक कत्लखाने 
बड़ौत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एलान किया अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनीं तो यांत्रिक बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, उसी दिन पशुओं के बूचड़खाने बंद करा दिए जाएंगे।

शाह को समझाने पड़ गए युवा 
बड़ौत। अमित शाह की रैली में युवा बार-बार नारेबाजी कर रहे थे। भाषण के बीच में कई बार शाह को युवाओं को समझाना पड़ा। युवाओं की संख्या देख भाजपाई उत्साहित दिखे। उधर, युवाओं से कहा सपा सरकार जाति और धर्म पूछती है, भाजपा जाति धर्म का भेदभाव नहीं करती। युवाओं से कहा  अगर भाजपा की सरकार बनीं तो इंटरव्यू व्यवस्था खत्म की जाएगी। नंबरों के आधार पर नौकरी मिलेगी।


आजम की भैंस के बहाने कटाक्ष
बड़ौत। यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा यहां आजम की भैंस तो मिल सकती है, लेकिन किसान के पशु अगर चोरी हो जाए तो सीधे कत्लखाने पहुंच जाते हैं।

अखिलेश को कहा बाबू, राहुल को बाबा
बड़ौत। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भाषण में बार-बार बाबू और राहुल गांधी को बाबा कहकर संबोधित किया। दोनों को शहजादे कहा और सवाल उठाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed