फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress protests against ED's questioning of Rahul Gandhi

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against ED's questioning of Rahul Gandhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जांच के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार पंवार ने कहा कि मोदी सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। लोकतंत्र को खत्म किए जाने की साजिश रची जा रही है। जो केस 10 साल पहले बंद हुआ था, उसे वापस से खुलवा कर राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि ईडी और सीबीआई को अपने नियंत्रण में करके प्रधानमंत्री इस तरह के काम कर रहे हैं, कांग्रेस इसे जरा भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर हेमंत कुमार, देवेंद्र चौहान, उर्मिला सिंह, यशवीर सिंह, मनोज तिवारी, योगेश शोती, समरपाल सिंह, डॉ. नरेंद्र शर्मा, किरणपाल गोस्वामी, ओंकार दत्त, शिवकुमार शर्मा, रामकुमार सिंह, समीम खान, सुभाष, प्रदीप शर्मा, सोनू त्यागी, डॉ. सुभाष शर्मा, राममेहर शर्मा, हरबीर सिंह, धर्मपाल, गौरव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed