फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   congress leader with three dead by fever

बुखार से कांग्रेस नेता समेत तीन की मौत

Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
बागपत में जानलेवा बुखार से मौतों का सिलसिला जारी हैं। मंगलवार को रटौल गांव के कांग्रेस नेता समेत तीन की बुखार से मौत हो गई। अब तक बुखार जिले में 45 लोगों की जिंदगी लील चुका है। लगातार बढ़ते बुखार के प्रकोप से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन


गांव रटौल निवासी कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नेता मोबीन चौधरी, पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने पहले उनका गांव में ही इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने उन्हें दो दिन पूर्व दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पूर्व मंत्री मेराजूद्दीन समेत कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। रटौल गांव के ही जानआलम की एक वर्षीय बेटी उजेफा भी चार दिन से बुखार से ग्रस्त थी। उसका दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा खामपुर लुहारी निवासी दीपक की पत्नी सविता देवी (25) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले गांव के ही चिकित्सक से उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां से सोमवार को हालत बिगड़ने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार को दिल्ली में ही उपचार के दौरान सविता की मौत हो गई। दीपक वर्तमान में निवाड़ा गांव की इंदिरा कॉलोनी में परिवार के साथ रहे है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस बारे में सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि बुखार से हुई इन मौतों की उन्हें जानकारी नहीं है। गांवों में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed