फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress insists on better organization than organization

संगठन की मजबूती और विस चुनाव की तैयारी में कांग्रेस

Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress insists on better organization than organization
कांग्रेस का संगठन की बजाए बेहतर संगठन पर जोर
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीरेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि 2022 का प्रदेश विधानसभा का चुनाव कांग्रेस की प्राथमिकता में है, जिसके लिए संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं से सीधे जुड़कर उसके निराकरण के लिए संघर्ष की अपील की है।

मेरठ रोड स्थित हीना गार्डन में जिला संगठन को विस्तार देने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें वीरेंद्र और प्रदेश सचिव सत्यम सैनी ने जिला कार्यकारिणी के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन प्राप्त किए। गुड्डू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का फोकस पार्टी संगठन के विस्तार पर है। बिना संगठन को मजबूत किए कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। पार्टी का जोर बड़े संगठन की बजाय बेहतर संगठन पर है। उन्होंने कहा कि संगठनों में मजबूती से कार्य करने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जानी चाहिए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध चरम पर है। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन करने और संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी, हेमंत कुमार एडवोकेट, शैलेंद्र प्रधान, जिला प्रवक्ता शकील अहमद एडवोकेट, हरेन्द्र एडवोकेट,पीसीसी सदस्य नईमा खान, अंजली धामा, डॉ सुधीर, पूर्व महामंत्री सरफराज मलिक, पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह, बिजेंद्र शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष राकेश सोदाई, सुषमा चौहान, प्रदीप कुमार, अख्तर चौधरी, भगवती देवी, शहनाज,जियाउल श्यौरान मौजूद रह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed