फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   conflicts after a dispute in Children, 3 injured

बच्चों में कहासुनी के बाद संघर्ष,3 घायल

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला नई बस्ती में रविवार की रात में बच्चों में मामूली कहासुनी होने के बाद दोनों पक्ष के बड़े लोगों में संघर्ष हो गया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसे लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


घायलों में वकीला पत्नी रियासत, सोनू पुत्र रियासत, माहिरा पुत्री तहसीम निवासी नई बस्ती बड़ौत है। पुलिस के अनुसार रविवार को सुबह के समय रियासत के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तो पड़ोसी के बच्चों से उनकी कुछ कहासुनी हो गई तो रियासत ने उन्हें धमका दिया।
विज्ञापन


शाम के समय फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते पथराव और धारदार हथियार चलने लगे। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दूसरी तरफ पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed