{"_id":"68d04e86d68d1710cf09de24","slug":"conflict-in-vikas-bhawan-one-officer-in-charge-of-six-departments-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-138836-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विकास भवन में घमासान, एक अधिकारी को छह विभागों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विकास भवन में घमासान, एक अधिकारी को छह विभागों की कमान
Mon, 22 Sep 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन में घमासान मचा हुआ है। वहां एक ही अधिकारी को छह चार्ज दे दिए गए तो राजस्व विभाग का दखल भी बढ़ गया। पहली बार ऐसा हुआ कि दो एसडीएम को विकास भवन के दो विभागों के चार्ज दिए गए हैं। इससे वहां फरियाद लेकर आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
यहां ग्राम्य विकास विभाग के पीडी (परियोजना निदेशक) राहुल वर्मा की तैनाती पांच महीने पहले हुई तो ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य से मनरेगा का चार्ज लेकर भी उनको दिया गया। इसके कुछ दिन बाद ही जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे का यहां से तबादला हो गया तो उनका चार्ज भी परियोजना निदेशक राहुल वर्मा को दिया गया। इसके साथ ही एनआरएलएम के उपायुक्त का चार्ज भी दे दिया गया। अब जिला पंचायती राज अधिकारी अरुण अत्री लंबी छुट्टी पर चले गए तो उनका वित्त का चार्ज भी राहुल वर्मा को दिया गया। दिव्यांग कल्याण अधिकारी का चार्ज भी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया से हटाकर राहुल वर्मा को दिया गया।
इस तरह से विकास भवन में केवल एक ही अधिकारी को लगातार चार्ज दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के लिए भी समस्या रहती है कि उनको एक ही अधिकारी से मिलने के लिए भटकना पड़ता है। वह अधिकतर बैठकों में होने के कारण मिलते नहीं हैं।
विज्ञापन
- विकास भवन में बढ़ने लगी एसडीएम की दखलअंदाजी
विकास भवन में पहली बार दो-दो एसडीएम को चार्ज दिया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी का चार्ज पांच महीने पहले बागपत एसडीएम अमरचंद वर्मा को दिया गया था। अब पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया से समाज कल्याण अधिकारी का चार्ज हटाकर एसडीएम व कलक्ट्रेट प्रभारी ज्योति शर्मा को दिया गया है। इस तरह विकास भवन में राजस्व विभाग के एसडीएम की दखलअंदाजी बढ़ गई है।
--
विकास विभाग के कई अधिकारियों ने अतिरिक्त चार्ज लेने से मना कर दिया था। कुछ पर पहले से कई चार्ज हैं। ऐसे में उनको ही चार्ज दिया जा सकता है जो चार्ज ले सकते हैं, जिससे कार्य प्रभावित नहीं हो। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ