{"_id":"5eaf02938ebc3e908a717629","slug":"conflict-in-two-classes-in-hillwadi-baghpat-news-mrt4802860158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलवाड़ी में दो वर्गों में खूनी-संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलवाड़ी में दो वर्गों में खूनी-संघर्ष
विज्ञापन
बड़ौत के हिलवाडी गांव में झगडे के बाद तैनात पुलिस बल
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। हिलवाडी गांव में बाइक हटाने को लेकर दो वर्ग के लोगों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पर कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कर एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि दूसरे वर्ग की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। इसमें एक सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए। मामला को देख गांव में पीएससी बल भेजा गया और दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
गांव निवासी रविंद्र रविवार की दोपहर खेत से ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर लौट रहा था। गांव पहुंचा तो रास्ते में खड़ी बाइक को लेकर उसकी ताज मोहम्मद केे साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि ताज मोहम्मद के बेटे सोनू ने रविंद्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसकी सूचना पर रविन्द्र के परिजन मौके पहुंचे तो दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट व पथराव शुरू हो गया। झगडे़ की सूचना पर कांस्टेबल राजकुमार सहित अन्य कई पुलिस कर्मी गांव पहुंचे और झगड़ा शांत कराकर किसान के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले जाने लगे। आरोप है कि दूसरे वर्ग की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। इसमें कांस्टेबल राजकुमार सहित दो लोग घायल हुए है। मामला बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे और दो आरोपियों अजहर व सोनू को हिरासत में लिया। साथ ही एहतियात के तौर पर पीएससी तैनात कर दी।
इस संबंध में कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि बाइक हटाने को लेकर दो वर्गों के लोगों में मारपीट हो गई थी। इसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के साथ मारपीट व वर्दी फाड़ने की कोशिश की सूचना गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चार महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में हुए संघर्ष के मामले में रविंद्र पक्ष की ओर से सुभाष पुत्र चंदकीराम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें ताज मोहम्मद, नाज मोहम्मद पुत्रगण मकसूद, साबिद पुत्र नाज मोहम्मद, सोनू, भूरी, शबनम, रिहाना, मुस्कान पुत्रगण ताज मोहम्मद, नसीम पुत्र मकसूद, अख्तर पुत्र रियासत, महताब पुत्र इकबाल शामिल है।