फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   conflict in Tractor dispute

ट्रैक्टर के विवाद में ईदरीशपुर में संघर्ष 

Tue, 05 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 05 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
conflict in Tractor dispute
झगड़े में घायल हुआ वृद्ध। - फोटो : amar ujala
बागपत के ईदरीशपुर गांव में ट्रैक्टर विवाद को लेकर पांच हथियार बंद लोगों ने एक मकान में घुसकर हमला बोला और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को  निजी अस्पताल में भर्ती कराया । इनमें से दो की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


घायलों में बिल्लू पुत्र बसीरुद्दीन, नौशावा पत्नी बिल्लू, शरीफ पुत्र बसीरुद्दीन और कल्लू पुत्र अलताफ ईदरीशपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार बिल्लू का ट्रैक्टर गांव के ही इज्जा के घर में काफी समय से खड़ा था। सोमवार को जब वे ट्रैक्टर लेने गए तो उनकी कहासुनी हो गई। इसे लेकर इज्जा चार लोगों के साथ लाठी, सरियों और धारदार हथियारों के साथ बिल्लू के घर में घुसकर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

 

वहां जो भी मिला उसे हमला कर घायल कर दिया। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। सूचना पर पुलिस को गांव में देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पांचों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कल्लू और शरीफ की हालत गंभीर हैं। इस संबंध में शरीफ ने पांच लोगों को नामजद कर तहरीर र्दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed