फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict between two parties over stone lending, stone pelting

सामान उधार न देने पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Sat, 13 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties over stone lending, stone pelting
गांव गांगनौली का मामला, चार महिलाओं सहित छह लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली गांव में शनिवार को परचून की दुकान पर उधार सामान न देने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही सभी घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया।

गांगनौली गांव में सोनू की परचून की दुकान है। उसने बताया कि शनिवार को उसकी दुकान पर महताब सामान लेने आया और सामान उधार मांगा। आरोप है कि उधार देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनाें पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें एक पक्ष के सोनू पुत्र भोलू, लाली पत्नी महबूब, बाला पत्नी भोलू जबकि दूसरे पक्ष के महताब पुत्र इरशाद, शमशीदा पत्नी महताब व शहनाज पुत्री बाबू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही सभी घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया है। अभी तक तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed