फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict between two parties in Hillwadi village

हिलवाड़ी गांव में दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 24 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties in Hillwadi village
परिवार की महिलाओं पर कमेंट करने वाले युवक को टोकने पर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित सात लोग घायल, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव मेें मंगलवार की सुबह महिलाओं पर कमेंट करने वाले युवक को टोकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, सरिया व धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली में तहरीर दी गई है।

हिलवाड़ी गांव में मंगलवार की सुबह विजय पुत्र रामपाल ने गांव के एक युवक को महिलाओं पर कमेंट करने पर टोक दिया। आरोप है कि विपक्षी लोगों ने उनके घर पर लाठी-डंडों सरियों और धारधार हथियारों से हमला बोल दिया। रामपाल पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर आ डटे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इस संघर्ष मेें एक पक्ष के विजय, राहुल पुत्रगण रामपाल, मुनेश पत्नी रामपाल, प्रिया पत्नी विजय, विनोद पुत्र बाबू तथा दूसरे पक्ष से अंकुर और सत्यम पुत्र कृष्णपाल घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed