{"_id":"6005cb378ebc3e2c542f12bd","slug":"condolences-on-former-mlc-s-demise-baghpat-news-mrt5211792130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी के निधन पर शोक व्यक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलसी के निधन पर शोक व्यक्त किया
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। शिक्षक नेता और पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर सोमवार को शैक्षिक संस्थाओं में शोक सभाओं का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में सोमवार को शोकसभा हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें कॉलेज कर प्रबंध कार्यकारिणी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसमें प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। किसान इंटर कालेज मवीं कला में भी शोकसभा कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसमें प्रधानाचार्य वीर सिंह, हेमंत कुमार, संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, इकबाल सिंह पंवार, सत्यवीर सिंह, नीरज कुमारी मौजूद रहीं।
डीएवी इंटर कॉलेज, अग्रवाल मंडी टटीरी में पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर शोक सभा हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर, राकेश शर्मा, मूलचंद, त्रिलोक सिंह, अजयवीर, अशोक कुमार, सरोज, कुमारी अनुराधा मलिक, कुशल चंद मौजूद रहे। उधर कस्बा अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक नेता के निधन पर शोक सभा हुई। इसमें प्रधानाचार्य सरोजबाला जैन, दिनेश जैन, अनीता जैन, कमलेश देवी आदि मौजूद रही।