फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Condition of sub health centers will improve, plan ready

उप स्वास्थ्य केंद्रों की सुधरेगी हालत, 30 का कराया जाएगा सुदृढ़ीकरण, छह में होगा अतिरिक्त कक्षों का निर्माण

Tue, 30 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Condition of sub health centers will improve, plan ready
बागपत। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों की हालत सुधारी जाएगी। 30 उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा, तो छह उपकेंद्रों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। सेंटरों की हालत सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 200 उप स्वास्थ्य केंद्र है। इनमें से 30 उपकेंद्रों के भवन खराब हो गए है और छह उप केंद्रों में कक्षों अभाव है। भवन खराब होने व कक्षों के अभाव में उपकेंद्रों पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, मगर अब जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपकेंद्रों में नए कक्षों निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

यहां कराया जाएगा कक्ष का निर्माण और मरम्मत कार्य
बड़ौत ब्लॉक में गूंगाखेड़ी व बाम, छपरौली ब्लॉक के लूंब द्वितीय व ढिक़ौली द्वितीय, बिनौली ब्लॉक में तितरौदा और खेकड़ा ब्लॉक में घिटौरा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि बड़ौत ब्लॉक में 11, पिलाना ब्लॉक में तीन, बिनौली ब्लॉक में 12 और खेकड़ा ब्लॉक में दो व बागपत ब्लॉक दो उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत व छह उपकेंद्र में एक-एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराने का प्लान तैयार किया है। जल्द ही उपकेंद्रों पर मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। - नौशाद, जिला कम्यूनिटी कार्यक्त्रस्म प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed