फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Complete Solution Day: Only nine out of 47 complaints resolved

सपूर्ण समाधान दिवस : 47 शिकायतों में मात्र नौ का निस्तारण

Tue, 18 Mar 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: Only nine out of 47 complaints resolved
खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनती डीएम अ​स्मिता लाल।
बागपत। जिले की तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। अधिकारियों के सामने आई 47 शिकायतों में मात्र नौ का ही निस्तारण हो सका। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को 15 दिन में निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील में डीएम अस्मिता लाल व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर रहे। जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें आ रही हैं उनका प्राथमिकता पर निस्तारण होना चाहिए। तहसील में 17 शिकायत पहुंची, जिसमें दो का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

बागपत तहसील में एडीएम पंकज वर्मा ने शिकायत सुनी। उनके पास बीस शिकायत पहुंची, जिसमें छह का निस्तारण हुआ। बड़ौत तहसील में दस शिकायत में एक का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान सीएमओ डाॅ. तीरथ लाल, सीवीओ डाॅ. अरविंद कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह के माटी के बर्तन देखे
बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने खेकड़ा में राधा-कृष्ण स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह द्वारा बनाए जा रहे माटी के बर्तनों की सराहना की और उन्हें इस परंपरागत कला को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, खादी ग्राम उद्योग अधिकारी संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed