{"_id":"5f6b8c898ebc3ebaac49b1a6","slug":"competition-will-be-held-in-13-languages-on-new-education-policy-baghpat-news-mrt502637959","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति पर 13 भाषाओं में होंगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति पर 13 भाषाओं में होंगी प्रतियोगिता
विज्ञापन
बागपत। विश्व भारती की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक 13 भाषाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। प्रतिभागी विद्या भारती की वेबसाइट पर ऑनलाइन क्विज के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत प्रतिभागियों को भारत केंद्रित शिक्षा, समग्र शिक्षा, ज्ञान आधारिक समाज तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय पर भाषण, निबंध, पोस्टर आदि से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में चयनित तीन विजेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार व दस अन्य को विशेष उल्लेख पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने दी। इन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। प्रथम वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं, द्वितीय वर्ग में स्नातक एवं परास्नातक तथा तृतीय वर्ग में सभी वर्ग के नागरिक प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रथम वर्ग में दो मिनट की भाषण, पोस्टर, प्रधानमंत्री के नाम पत्र, निबंध तथा मीम बनाओ प्रतियोगिता, द्वितीय वर्ग तथा तृतीय वर्ग में लघु चलचित्र, डिजिटल पोस्टर, चित्रकारी, तथा मीम बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार तथा दस पुरस्कार विशेष उल्लेख के लिए दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार में दस हजार, द्वितीय पुरस्कार पांच हजार तथा तृतीय पुरस्कार तीन हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा विशेष उल्लेख के लिए एक-एक हजार रुपये के दस पुरस्कार एवं सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।