{"_id":"578d28834f1c1b9032c4c459","slug":"commotion-over-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर खूब हुए हंगामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर खूब हुए हंगामे
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पठानकोट में नगर पालिका के खिलाफ रोष जताते बच्चे और अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोह्ल्ला पठानकोट स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में फैली गंदगी और जलभराव के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे लगातार बीमार हो रही है, लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
समस्या से क्षुब्ध अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों ने सोमवार को विद्यालय में पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को अभिभावक, शिक्षक और बच्चे सहायक अध्यापक सरोज के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में एकत्र हुए और पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा पिछले कई साल से विद्यालय के आसपास पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से शहर का गंदा पानी विद्यालय परिसर में घुस रहा है। विद्यालय की चहारदीवारी टूटी पड़ी है, कुछ असामाजिक तत्व सुबह और शाम विद्यालय में घुसकर शौच भी कर देते हैं। इससे हर वक्त वहां पर गंदगी का साम्राज्य रहता है।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने कहा गंदगी और जलभराव के चलते विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे लगातार एलर्जी, चर्म रोगी, मलेरिया, खांसी, उल्टी-दस्त, मियादी बुखार, चिकन पाक्स आदि बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं, शिकायत करने पर भी पालिका ध्यान नहीं दे रही है।
हंगामा करने वालों में शहजाद, मांगे, नौशाद, जाकिर, शमशाद, बिलाल, बहादुर, लाला, अकबरी, रेशमा, नर्गिस , रूबी, आबिदा, रुकसाना, मुस्कान, रूबी, नेहा, ममता, अंजलि, स्वाति आदि रहे। दूसरी तरफ एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार ने कहा समस्या उच्चाधिकारियों को बताई जा चुकी है।