{"_id":"66c7443f35d7eeb4e1033aa9","slug":"committee-formed-to-investigate-against-social-welfare-officer-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-117070-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जांच को कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जांच को कमेटी गठित
विज्ञापन
-विकास भवन में वृद्धावस्था पेंशन को पहुंचे बुजुर्गों को वृद्धाश्रम जाने की दी थी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन में वृद्धावस्था पेंशन के लिए पहुंचे बुजुर्गों को वृद्धाश्रम जाने की सलाह देने वाली समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने डीडीओ व जिला दिव्यांगज सशक्तीकरण अधिकारी की कमेटी बनाकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विकास भवन में बुजुर्गों को जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव ने रुपये नहीं होने पर वृद्धाश्रम जाने की सलाह दी थी। इस मामले में शासन से संज्ञान लिया गया। शासन से जांच कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया तो डीएम ने सीडीओ को कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तूलिका शर्मा को जांच सौंपी है। इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी से तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।