फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   command of Baghpat to Captain of Shamli, target Happu

शामली के कप्तान को बागपत की भी कमान, निशाना हप्पू

Sat, 23 Sep 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 23 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
command of Baghpat to Captain of Shamli, target Happu
बैठक लेते एसपी डा. अजयपाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के नवनियुक्त एसपी जयप्रकाश के ट्रेनिंग पर होने के चलते शामली के एसपी अजयपाल शर्मा को बागपत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक के बाद एक कई बदमाशों को ढेर करने वाले अजयपाल शर्मा के लिए बागपत में 50 हजार का इनामी अजीत उर्फ हप्पू सबसे बड़ी चुनौती होगी। देर रात उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली और अपराधियों पर नकेल के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में एसपी लोक शिकायत के पद से जयप्रकाश का तबादला बागपत के कप्तान के तौर पर किया गया था। लेकिन इन दिनों वह दो माह की विशेष ट्रेनिंग पर हैं। इसके चलते शुक्रवार को शामली के एसपी अजयपाल शर्मा को पड़ोसी जनपद बागपत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


देर रात उन्होंने पुलिस लाइन में पहुंचकर जिले के पुलिस अफसरों की मीटिंग ली। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कहा। अजयपाल शर्मा ने शामली में एक के बार एक कई एनकाउंटर किए, जिनके चलते उनकी छवि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बागपत का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बावली गांव का पचास हजार का इनामी बदमाश अजीत उर्फ हप्पू रहेगा। पिछले एक सप्ताह से पुलिस हप्पू की तलाश में जुटी है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही।

हप्पू के पास एके 47 है और वह कई लोगों को इससे डरा चुका है। यही नहीं उसके  नाम से बड़ौत और आसपास के क्षेत्र में रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप कुमार, सीओ ऑफिस वंदना शर्मा, सीओ रमाला अजय कुमार मौजूद रहे।  

काठा हादसे में भी घिरी है पुलिस 
काठा नाव हादसे में पीड़ित परिवारों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर विलाप किया। बामुश्किल दस मिनट बाद ही उतावली पुलिस ने पीड़ितों पर लाठीचार्ज कर लिया, जिस कारण बवाल हो गया था। पुलिस के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं और लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है। ऐसे में शामली के कप्तान के लिए बागपत बड़ी चुनौती होगा। 

शामली में ये किए एनकाउंटर 
शामली के  कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में अपराधी सरवर और नौशाद को ढेर किया। कैराना बाईपास पर बागपत के ही इकराम टौला और झिंझाना में लोनी के राजू को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके अलावा पचास हजार के इनामी विपुल खूनी और फुरकान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। 

कैसे सुधारेंगे पुलिस की छवि
बागपत। एसपी अजयपाल शर्मा के लिए बागपत पुलिस की छवि सुधारना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। मुजफ्फरनगर में ढेर हुआ जान मोहम्मद उर्फ जानू बागपत की दोघट पुलिस के सामने से फुर्र हो गया था। शहर में पचास लाख की चोरी, अमीनगर सरास में डकैती के अलावा सरेआम हत्याएं हुई है, जिस कारण पुलिस की छवि पर  सवाल खड़े हैं। 


माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा ः एसपी
प्रभारी एसपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों में किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed