{"_id":"62b0adfd9fd2c838ac51d8eb","slug":"come-do-yoga-all-diseases-will-go-away-baraut-news-mrt593693464","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करें योग, दूर होंगे सभी रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ करें योग, दूर होंगे सभी रोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह इंस्ट्टियूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में जिला आर्य प्रतिनिधि की ओर से सोमवार को योग शिविर के तृतीय दिन बेटियों ने योगासन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
मौके पर चेयरमैन आरपी सिंह तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, प्रदीप शर्मा, रामपाल सिंह, डॉ. अमित खोखर, स्वाति पाटन वाल, विप्रा, भावना शर्मा, मोहित कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा जनता वैदिक कालेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सोमवार को योगाभ्यास किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार सिंह, द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मालती तथा तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत यादव ने प्राणायाम, आसन, उज्जैनी, भुजंगासन, वज्रासन अभ्यास कराया। मौके पर पायल, इकरा, अंजलि, शिवानी, कशिश, राजकुमार, नरेंद्र, आकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
बड़ौत में जिला आयुष चिकित्सक संघ व नीमा बड़ौत के अध्यक्ष डॉ. अमित खोखर ने बताया कि मंगलवार को बागपत, बड़ौत, खेड़का, छपरौली, बिनौली, अमीनगर, टटीरी, बिनौली, बालैनी में योग शिविर लगेंगे। जिनमें जनपद के चिकित्सक शिविर में शामिल होंगे।
योग दिवस पर नगर में उत्साह, तैयारियों में जुटे रहे लोग
बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय के मैदान में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।
एसडीएम सुभाष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (आयुष विभाग) तथा नेहरू युवक केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। योग का समय प्रात: 6:00 बजे से 8:30 बजे तक रहेगा। समय का ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए जनता वैदिक महाविद्यालय के मल्टिपर्पज स्टेडियम में भी आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है।