{"_id":"63c449261a824655e26b6c0e","slug":"cold-wave-and-frost-increased-the-cold-sunshine-brought-relief-baghpat-news-c-14-1-79919-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शीतलहर और पाला ने बढ़ाई ठंड, धूप ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शीतलहर और पाला ने बढ़ाई ठंड, धूप ने दिलाई राहत
Mon, 16 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में शीतलहर और पाला ने रविवार को लोगों को ठंड का अहसास कराया। हालांकि धूप ने ठंड से जरूर कुछ राहत दिलाई।
जिले में लगातार शीतलहर चल रही है और हवा 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वहीं शीतलहर के साथ शनिवार रात को पाला भी पड़ने से ठंड रही। इससे यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां रविवार सुबह ही धूप निकल गई थी और लोगों ने ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी के अनुसार अभी हवा व पाला से कई दिन ठंड का अहसास होगा तो धूप दिन में तेज होने के कारण कोहरा भी पड़ सकता है।
आज से खुलेंगे स्कूल
सर्दी को देखते हुए डीएम राजकमल यादव ने दिसंबर के आखिर में सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी थी। जिसके बाद से स्कूल लगातार बंद है जो सोमवार से खुलेंगे। इस तरह बच्चे काफी दिन बाद स्कूल जाएंगे और उनको अभी दो-तीन दिन सर्दी झेलनी पड़ सकती है।