फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cold started increasing, cough and cold troubled him.

Baghpat News: बढ़ने लगी ठंड, खांसी और जुकाम ने किया परेशान

Sat, 02 Dec 2023 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Cold started increasing, cough and cold troubled him.
-सीएचसी व पीएचसी पर बढ़ने लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

फोटाे संख्या 6
बड़ौत। दीपावली के बाद मौसम में आए बदलाव से एकाएक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के पास खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक है। रोजाना सीएचसी व पीएचसी पर मरीज पहुंच रहे हैं, जिनका नम्बर काफी देर में आ रहा है। उधर, सीएचसी पर ऑनलाइन पर्चियां बनाने के लिए रखी गई मशीन भी सही ढंग से काम नहीं कर रही है। इस कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर चल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के साथ लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ना शुरू हो गया है। इस कारण अब मरीज सर्दी, जुकाम, नजला व खांसी की चपेट में आ रहे हैं। पूरी रात खांसते-खांसते हुए लोग परेशान हैं। नीरज, अंकित, आजाद, रोहन ने बताया कि सीएचसी पर ऑनलाइन पर्चियां समय से नहीं बन पा रही हैं। वहीं अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे मरीजों की परेशानी कम होने की बजाए अधिक हो गई है।
विज्ञापन


-सीएचसी व पीएचसी पर पहुंचे रहे 350 से अधिक मरीज
सीएचसी अधीक्षक डा़ विजय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी के आ रहे हैं। उन्हें दवाइयां देकर सर्दी से बचने के उपाए बताएं जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस मौसम में लोगों को खानपान के साथ कपड़े पहनने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

- मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।

- ज्यादा ठंडा पानी या अन्य शीतल पेय का सेवन न करें।

- गीले कपड़े न पहनें।

- ज्यादा देर तक पानी में न भीगें।

- सुबह-शाम सर्दी से बचाव करें।

- कोई परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed