फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coaching class in the light of mobile phone torch

UP: बागपत में मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में चली मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास, बारिश ने ठप कराई बिजली

Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

शुक्रवार को बारिश के कारण सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद श्री यमुना इंटर कालेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Coaching class in the light of mobile phone torch
बागपत के यमुना इंटर कालेज स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रशिक्षण केंद्र में लाइट जाने के बाद - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

बागपत में बारिश के कारण शुक्रवार को बत्ती गुल होने के कारण मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में छात्रों को पढ़ाई करनी पड़ी। छात्रों ने क्लास में इन्वर्टर की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में पिछले तीन महीने से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास चल रही है। जहां पंजीकृत छात्रों को यूपीएससी, एनडीए कि सीडीएस की कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग के लिए लैपटॉप समेत अन्य उपकरणों की व्यवस्था कराई गई थी। शुक्रवार को बारिश के कारण सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद श्री यमुना इंटर कालेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Exclusive:  खाड़ी देशों को सीधे निर्यात होगा यूपी के बिजनौर का चावल, किसान होंगे मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को रोशनी के लिए मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। दिन भर छात्र मोबाइल फोन की टॉर्च के सहारे पढ़ाई करते नजर आये। छात्रा शालू व परवीन ने बताया कि उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से इन्वर्टर लगवाने की मांग की थी, लेकिन नहीं लगवाए गए। जिस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।


मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए इन्वर्टर की व्यवस्था के लिए बजट की डिमांड की गई है। बजट मिलने के बाद इन्वर्टर बैट्रे की व्यवस्था करा दी जाएगी। - रचना शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed