फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cm yogi will come

विपक्ष पर सियासी तीर चलाएंगे सीएम योगी

Mon, 04 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
cm yogi will come
विपक्ष पर सियासी तीर चलाएंगे सीएम योगी
विज्ञापन

बागपत। रमाला चीनी मिल का सबसे पहले विस्तारीकरण कर भाजपा ने किसानों की नब्ज पकड़ने की कोशिश की है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा का ग्राफ इस क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। आज सीएम यहां आकर फिर से विपक्ष पर हमलावर होंगे।
पिछले कुछ चुनावी नतीजों को देखें तो रालोद हाशिए पर खिसक चुकी है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में रालोद सिर्फ छपरौली तक सिमटकर रह गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह खुद भाजपा से हार गए और 2019 में उनके पुत्र जयंत चौधरी को शिकस्त मिली। रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला भी भाजपा में शामिल हो गए। बागपत की राजनीति कितना मायने रखती है, यह इससे पता चलता है कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किसान राजनीति के केंद्र छपरौली क्षेत्र की रमाला चीनी मिल का ही चयन किया। दो साल पहले चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रमाला पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही विस्तारीकरण का एलान किया था। आज वे फिर से रमाला आएंगे और कांग्रेस, बसपा व सपा पर सियासी तीर भी चलाएंगे।
विज्ञापन

सभी जर्जर मिलों का ब्लू प्रिंट तैयार: सुरेश राणा
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रत्येक जर्जर मिल का ब्लू प्रिंट तैयार है। रमाला का चुनाव सबसे पहले किया, क्योंकि यहां के किसान सबसे ज्यादा परेशान थे। सबसे आखिर तक इस मिल का पेराई सत्र चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 गांवों और तीन जिलों को लाभ
रमाला मिल के विस्तारीकरण से बागपत के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर के किसानों को भी लाभ होगा। फिलहाल 43 गांवों के किसान यहां गन्ना आपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed