फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM Yogi said that farmers will get sugarcane payment, preparations to build a university in every district

CM योगी का बड़ा एलान : किसानों को जल्द मिलेगा गन्ना भुगतान, बोले- बकाया नहीं दिया तो जब्त होगी मिलों की चीनी

Fri, 27 Oct 2023 01:12 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 01:12 AM IST
सार

CM Yogi News : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन मिलों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है, उनकी चीनी जब्त करके सरकार किसानों को गन्ना भुगतान कराएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की योजना है, उसी तरह एक जिला एक विवि की योजना है।

विज्ञापन
CM Yogi said that farmers will get sugarcane payment, preparations to build a university in every district
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन मिलों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है, उनकी चीनी जब्त करके सरकार किसानों को गन्ना भुगतान कराएगी। सीएम योगी बृहस्पतिवार को बागपत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों व माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले उच्चकों को कड़ा अंजाम भुगतना होगा। किसानों की संपत्ति को जबरन कब्जाने और व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों को इसकी कीमत ब्याज समेत चुकानी पड़ेगी। उनको ऐसा करने पर जिंदगी भर पछताना पड़ेगा। अराजकता व गुंडागर्दी की किसी को छूट नहीं होगी।

विज्ञापन

योगी ने कहा कि विकास में यूपी सबसे आगे निकल रहा है। यहां जाति व धर्म को विकास का आधार नहीं बनाया जाता है, बल्कि सभी को एक समान मानकर विकास कराया जाता है। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज को विवि बनाने और बागपत शुगर मिल का विस्तारीकरण कराकर पेराई क्षमता दोगुनी करने की बात भी कही।

हर जिले में मेडिकल कॉलेज की तरह विवि बनाने की तैयारी
सीएम ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार आई थी तो छह कमिश्नरी में विश्वविद्यालय नहीं थे, लेकिन आज सभी कमिश्नरी में एक-एक विश्वविद्यालय है। जिस तरह से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की योजना है, उसी तरह एक जिला एक विवि की योजना है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

प्रदेश में खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी
सीएम योगी ने प्रदेश में खेल सुविधाएं बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि एशियन गेम्स में प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने पदक जीते और हमारी बेटियां भी आगे रहीं। खेलों में युवा और बेहतर कर सकें, उसके लिए हर जगह सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: CM दौरे की खास तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी दे गए करोड़ों की सौगात, अब विकास के पथ पर रफ्तार पकड़ेगा ये शहर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed