फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM Yogi In Baghpat:CM Yogi to Attend Nav Nath Idol Consecration Ceremony in Baghpat

CM Yogi In Baghpat: नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात

Mon, 11 May 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2026 10:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में नव नाथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। सीएम यहां तकरीबन करीब सवा घंटा रहे। धार्मिक कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
CM Yogi In Baghpat:CM Yogi to Attend Nav Nath Idol Consecration Ceremony in Baghpat
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत जनपद के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में आयोजित नव नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक है और इसमें किसी प्रकार की जनसभा या राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी। मुख्यमंत्री यहां करीब सवा घंटे तक आश्रम में रहेंगे और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना से जुड़े अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पौने चार बजे हेलीपैड पहुंचे जहां वह भगवानपुर नांगल के शिव गोरखनाथ आश्रम में पहुंचे। पूर्व सांसद डॉ सतपाल सिंह हेलीपेड से सीएम के साथ कार में बैठकर आए। सीएम के पहुंचने पर वंदे मातरम के नारे लगे।
विज्ञापन


सीएम का परिसर में मौजूद संतों ने भव्य स्वागत किया। घंटा बजाया गया है और फिर सीएम नवनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां सीएम ने बाबा नवनाथ की समाधि पर पुष्पांजलि भेंट कर मंदिर में पूर्जा अर्चना की। यज्ञशाला में चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस दौरान पंडित आचार्य सुनील गौतम ने मंत्रोच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हाेंने समाधि स्थल पर माथा टेका और माता मंदिर में भी दर्शन किए। इसके साथ ही चादर विधि भी करने के बाद वापस रवाना हो गए।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री व भाजपा नेता
सीएम के पहुंचने से पहले भगवानपुर नांगल गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर को मंदिर परिसर में राज्य मंत्री केपी मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और विधायक योगेश धामा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

नेताओं ने मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।  

CM Yogi In Baghpat:CM Yogi to Attend Nav Nath Idol Consecration Ceremony in Baghpat
सीएम योगी का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह भर से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान
भगवानपुर नांगल गांव में नाथ संप्रदाय से जुड़े महंत अर्जुन नाथ का शिव गोरखनाथ आश्रम स्थित है। यहां नव नाथ मूर्ति स्थापना के लिए पिछले एक सप्ताह से धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान चल रहे हैं। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से भी नाथ संप्रदाय के कई महंत और संत भाग लेने के लिए पहुंचे। 

 सुरक्षा के लिए तैनात रहे एक हजार जवान
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इससे पहले पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने रविवार को कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CM Yogi In Baghpat:CM Yogi to Attend Nav Nath Idol Consecration Ceremony in Baghpat
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

बताया कि कार्यक्रम में जनसभा नहीं थी, इसलिए आम लोगों को कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं थी। केवल अनुमति पत्र रखने वाले लोग ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed