फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cloth merchant robbed

कपड़ा व्यापारी से लाखों की लूट

Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchant robbed
डकैती के बाद घटना की जानकारी देता पीड़ित युवक उमरदीन। - फोटो : amar ujala
बागपत के पुराना कस्बे में कपड़ा व्यापारी उमरदीन के मकान में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने घुसकर परिवार को बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान लूट लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 

व्यापारी उमरदीन की पत्नी सब्बो ने कहा वह मंगलवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ घर में थी। उसके पति कपड़ा लेने मेरठ गए थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक पर दो बदमाश उनके मकान में पहुंचे। बदमाश उनके पति के बारे में पूछते हुए घर में घुस आए। पहले पानी पिया। इसके बाद उसे और उसके बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया।

विज्ञापन

 

 

उनसे मकान में रखे रुपयों की जानकारी मांगी। जानकारी नहीं देने पर धमकी दी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद बदमाश मकान में रखे ढाई लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब पांच लाख का सामान लूटकर ले गए। जाते समय धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। बाद में आस पड़ोस के काफी लोग इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed