फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clerk-supervisor took hostage

लिपिक-सुपरवाइजर को बना लिया बंधक

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Clerk-supervisor took hostage
तौल लिपिक और गन्ना सुपरवाइजर को बंधक बनाए हुए किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के नांगल गांव के पास स्थित गौगर ऊन शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र में तौल न करने से आक्रोशित किसानों ने तौल लिपिक व सुपरवाइजर को बंधक बना दिया।
विज्ञापन


नांगल गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ थी। तौल लिपिक पहुंचा तो उसने गन्ने को अस्वीकृत प्रजाति का बता तौलने से इनकार कर दिया। किसानों ने कहा कि लिपिक ने पहले बताया नहीं। वे खेत से गन्ना ले आए हैं, तो अब इसका क्या करेंगे। गन्ना सुपरवाइजर पहुंचे तो उन्होंने भी गन्ना तुलवाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने तौल लिपिक और सुपरवाइजर को बंधक बना लिया। मामला बढ़ा तो सुपरवाइजर ने मिल प्रशासन को जानकारी दी तो मिल के शुगर मिल के  सीसीओ ओमबीर तोमर ने आकर किसानों को  समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके तौल चालू कराने के आश्वासन पर तौल लिपिक जशवीर और गन्ना सुपरवाइजर साहिल को बंधनमुक्त किया गया। नाराज किसानों में संजीव, मोहन, ओमबीर नेताजी, हरपाल सिंह, सुुभाष, निरंकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed