फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cleanliness campaign launched in police posts and police stations

पुलिस चौकी व थानों में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in police posts and police stations
बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिभागिता के लिए रविवार को सिंघावली अहीर, बालैनी और जीआरपी थाना बड़ौत, पुलिस चौकी दाहा में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों व पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर निस्तारण किया। केंद्र के जिला समन्वयक अरुण तिवारी ने कहा कि केंद्र की ओर से प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल के करने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जीआरपी थाना निरीक्षक चतुर सिंह, सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष दीक्षित कुमार त्यागी व पुलिस कर्मी तथा एनवाईवी दानिश मलिक, सुमित कुमार, अर्जुन देव त्यागी, युवा मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, विवेक, राहुल, आर्यन तोमर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed