फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cleaned Meerapur Rajbhe overnight

रातो-रात कर डाली मीरापुर रजबहे की सिल्ट सफाई

Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cleaned Meerapur Rajbhe overnight
बड़ौत। नगर के बीचोंबीच गुजर रहे मीरापुर रजबहे की सफाई सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा रातोंरात कर दी गई। सोमवार सुबह लोगों को मीरापुर रजबहे की पटरी सिल्ट से अटी पड़ी मिली। नगरपालिका द्वारा रजबहे पर बनाई गई पुलिया व बाउंट्री भी टूटी थी। इससे आक्रोशित नगरवासियों ने अनियमिता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर के बीचोंबीच गुजर रहा मीरापुर रजबहा गत वर्ष नियमित रूप से सफाई न होने से गंदगी से अटा था। इसकी सफाई कराए जाने को लेकर नगरवासी लगातार शिकायत कर रहे थे। मामला बढ़ा तो इस रजबहे की सफाई के लिए तकरीबन साढ़े पांच लाख रुपये स्वीकृत कर दिए और ठेकेदार को सफाई कराने के लिए कहा। इस दौरान नगरवासियों ने पारदर्शिता के साथ रजबहे की सफाई कराए जाने की भी मांग रखी थी। रविवार देर रात्रि सिंचाई विभाग ने ठेकेदार द्वारा रजबहे की सफाई करा दी गई। सुबह लोगों की आंख खुली तो मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध मिला और नगरपालिका द्वारा रजबहे पर बनाई गई पुलिया व बाउंड्री टूटी पड़ी थी। इससे नगरवासियों ने आक्रोश जताया और सफाई कार्य में अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सफाई के नाम पर खानापूर्ति
नगर निवासी मनोज जैन व दीपक जैन का कहना है कि रजबहे की सफाई में महज खानापूर्ति की गई है। यदि ऐसा नहीं है तो फिर रात्रि के समय क्यों जल्दबाजी में मीरापुर रजबहे की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ध्यान नहीं देते
नगरवासी संतकुमार जैन व रवि पालीवाल का कहना है कि हर साल सफाई में अनियमिता बरती जाती है। इसके बावजूद अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते हैं। विभागीय अफसर भी मिलीभगत कर भुगतान कर देते हैं।
डीएम से की शिकायत की
पूर्व सभासद ललित जैन ने सफाई कार्य में खानापूर्ति व अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। वहीं, जांचकर सिंचाई विभाग के अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वर्जन
जांच कराकर कार्रवाई करेंगे
मीरापुर रजबहे में कुल आठ किमी की सफाई होनी है, इसके लिए लगभग साढे पांच लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। मिलीभगत का आरोप निराधार है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सूरजमल, एसडीओ, सिंचाई विभाग
मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed