फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Class-7's Aditya tops in 100 meter race

Baghpat News: 100 मीटर रेस में कक्षा-7 के आदित्य अव्वल

Wed, 14 Dec 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Class-7's Aditya tops in 100 meter race
सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाती खिलाडी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल, चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट छपरौली रोड में बुधवार को वार्षिक खेलकूद का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर की रेस में आदित्य कक्षा सात प्रथम रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ हर्षदीप दांगी, आर्यन पंवार ने एसडीएम सुभाष सिंह से मशाल जलाकर शुभारंभ कराया। इसके बाद सभी हाउस कावेरी हाउस कैप्टन अभी पंवार, उदय तोमर, गंगा हाउस कैप्टन सिमरन प्रजापति, युगल राज तोमर, सतलुज हाउस वंदना दांगी, ध्रुव अग्रवाल व ब्रह्मपुत्र हाउस से दृष्टि तोमर शिवम तोमर ने अपनी-अपनी टीमों के साथ में मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन

हेड ब्वॉय ध्रुव जैन, हेड गर्ल अंशिका दांगी ने बैज पहनाकर व तिलक लगाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा दसवीं की छात्रा सृष्टि भारद्वाज ने मां सरस्वती की वंदना वंदना की प्रस्तुति की। इस अवसर पर 100 मीटर की रेस जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा-8 की कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर की रेस में गीतांजलि कक्षा नौ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर की रेस में आदित्य कक्षा सात प्रथम, सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर की रेस में आर्यन पंवार कक्षा 12 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रधानाचार्य कीर्ति त्यागी, हिमांशु तोमर, कोच परविंदर तोमर रितिक कुमार, डॉ. जावेद अली, डॉ. ओमपाल धनकड़, अपेक्षा जैन, प्रीति पंवार, पारूल चौधरी, खुशबू चौधरी, रेखा भारद्वाज, मंजू चौधरी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed