फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Class 4 and Class 10 students injured while burning firecrackers

Baghpat News: पटाखे जलाते समय कक्षा चार व कक्षा दस का छात्र घायल

Mon, 13 Nov 2023 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Class 4 and Class 10 students injured while burning firecrackers
-एक छात्र का हाथ तो दूसरे का जला चेहरा
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे जलाते समय कई लोग झुलस गए। दौझा गांव में कक्षा दस के छात्र का हाथ, कक्षा चार के बच्चे का चेहरा जल गया। दोनों को सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया है। इसके अलावा देहात क्षेत्र के अन्य गांवों में भी लोग पटाखे जलाते समय घायल हुए, जिनका परिजन इलाज करा रहे हैं।

दौझा गांव में कक्षा दस का छात्र विशाल पुत्र अशोक दीपावली पर पटाखे चला रहा था, तभी उसका हाथ झुलस गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल और उसके बाद मेरठ रेफर किया गया। इसके अलावा इसी गांव का कक्षा चार का छात्र निशांत पुत्र प्रमोद भी पटाखे जलाते समय घायल हो गया। निशांत का मुंह जल गया। देर रात उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसे भी मेरठ के लिए रेफर किया गया है। वहीं बावली गांव में नितिन, अंकुर, कोताना गांव में कल्लू, ढिकाना गांव में निक्की, गुराना गांव में पंकज भी पटाखा जलाते समय घायल हो गए। परिजन उनका भी इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed