{"_id":"60c7a54c8ebc3ed71c042934","slug":"clashes-between-real-brothers-in-bijwada-six-including-women-injured-baraut-news-mrt542617346","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दो सगे भाइयों संघर्ष, चार महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दो सगे भाइयों संघर्ष, चार महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल
Tue, 15 Jun 2021 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:08 PM IST
सार
दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। इस संघर्ष में चार महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बागपत: जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में लाठी-डंडों व धारदार हथियार चल गए। जिसमें दोनों पक्षों से चार महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बिजवाड़ा गांव में योगेंद्र व ब्रजपाल पुत्रगण होशियारे के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों भाइयों के परिवार के लोग आमने आ गये। जिनमें लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से संघर्ष हो गया। संघर्ष में योगेंद्र पुत्र होशियार सिंह, गीता पत्नी योगेंद्र, तुषार, पायल, मनु पुत्रगण योगेंद्र, दूसरे पक्ष से शिला पत्नी ब्रजपाल, शशि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया है। जहां से गीता व शीला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बागपत भेज दिया। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन