फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Civil Services to prepare young

सिविल सर्विसेज की तैयारी करें युवा

Sun, 21 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 21 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बालैनी। भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल  सिंह ने कहा  भाजपा का सपना है हर बच्चा पढ़कर कामयाबी हासिल करें। उन्होंने  क्षेत्र के बच्चों को सिविल सर्विस की तैयारी करके  प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बनने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


शनिवार को बुढ़सैनी स्थित नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पौधा रोपण किया। इस मौके पर आयोजित सभा में सांसद ने कहा आज लगाए पौधे कल हमारे बच्चों के लिए  काम आएंगे। 
विज्ञापन


     सांसद डॉ. सत्यपाल  सिंह ने कहा पेड़ पौधे भी भारत का कल है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। सांसद ने बच्चों से सीधे संवाद में उन्हें कई प्रकार की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की प्रबंधन समिति के प्रबंधक राजबीर सिंह और प्रधानाचार्य हरबीर सिंह की कॉलेज की लाइब्रेरी निर्माण की मांग की। इसके बाद सांसद डॉ. सत्यय पाल सिंह ने सांसद निधि से पांच लाख रुपये कॉलेज की लाइब्रेरी बनाने के लिए  देने की घोषणा की।

छात्र-छात्राओं की सभा को सांसद पत्नी अलका तोमर और जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने भी संबोधित किया।  सीधे संवाद में बच्चों की समस्याएं सुनीं और निराकरण कराया।

इसकी अध्यक्षता डॉ. जयभगवान सिंह ने की। संचालन पूर्व प्रधान जगबीर सिंह ने किया। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष दौलतराम यादव, अश्वनी त्यागी, बीर पाल सिंह, भोपाल, राकेश जैन  उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed