फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   City unit of UP Industry Trade Board constituted

उप्र उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई गठित

Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
City unit of UP Industry Trade Board constituted
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की डॉ. देवेंद्र पंवार की अध्यक्षता में नगर कार्यालय में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों के प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से संगठन की नगर इकाई का गठन किया।
विज्ञापन

इसमें भूपेश बब्बर नगर अध्यक्ष, अनुराग जैन महामंत्री, मुदित जैन कोषाध्यक्ष, डॉ देवेंद्र पंवार, इसरार खान और राजेंद्र सखूजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन वत्स, शोबी मलिक, अमित कुमार, रिंकू जैन, शाहनवाज कुरैशी, इमरान कुरैशी, सुनील सोलंकी, विसाल गिरि और आशीष उपाध्यक्ष, अंकित जैन, मंत्री संदीप जैन, जावेद कुरैशी, मुन्ना और नौशाद मलिक संगठन मंत्री, रिजवान मलिक को कानूनी सलाहकार बनाया ।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष भूपेश बब्बर ने कहा कि शहर में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा संगठन प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर बातचीत करेगा। इस मौके पर इसरार खान ने कहा कि व्यापारियों का हित उद्योग व्यापार संगठन में ही है। व्यापार हित में संगठन से जुड़े और संगठन को मजबूत बनाएं। इसके लिए सभी को एकजुट होने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन में रहने में ही शक्ति है। साथ रहने से बड़ी से बड़ी समस्याओं और चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों का हित है। वही नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संग़ठन को मजबूत करने और और व्यापारियों के हित के लिए काम करने का संकल्प लिया और उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए संगठन को मजबूत करने में भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed