फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   City Qazi's son was beaten up, made to raise slogans of Jai Shree Ram

Baghpat : शहर काजी के बेटे को पीटा, जयश्रीराम के नारे लगवाए, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
सार

गले में भगवा पट्टा डाला और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
City Qazi's son was beaten up, made to raise slogans of Jai Shree Ram
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मस्जिद में नमाज अदा कराकर लौट रहे शहर काजी के बेटे को रोककर तमंचा ताना, जय श्रीराम के नारे लगवाए। गले में भगवा पट्टा डाला और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शहर काजी हबीबुर्रहमान का बेटा मुजीबुर्रहमान शहर की एक मस्जिद में इमाम हैं। वह पुराने कस्बे की एक मस्जिद में नमाज अदा कराकर घर लौट रहे थे। मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को बताया कि गले में भगवा गमछा डाले तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


तमंचा तानकर पहले हिंदुस्तान जिंदाबाद और फिर जय श्रीराम के नारे लगाने का दबाव बनाया। उसने जय श्रीराम के नारे लगाने से मना किया तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। उसके गले में गमछा डालकर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने लगे। हंगामा होने पर तीनों युवक धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसपी से शिकायत की गई। इसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों राहुल और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा आरोपी नहीं पकड़ा गया।

पहले भी हो चुका माहौल बिगाड़ने का प्रयास
असामाजिक तत्वों ने कुछ दिन पहले भी बागपत शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास का किया था जिसमें शुगर मिल परिसर में पीर पर भगवा रंग की पुताई कर दी थी। इसमें पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

एसपी की फटकार पर हरकत में आई पुलिस
पुराने कस्बे में माहौल बिगाड़ने की सूचही मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पूरा मामला दबाने का प्रयास किया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की तो एसपी ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई तो मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


शहर काजी के बेटे से जय श्रीराम के नारे लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
- मनीष मिश्रा, एएसपी बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed