फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chow at Kishanpur intersection. Demand to install Charan Singh's statue, ruckus

किशनपुर चौराहे पर चौ. चरण सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, हंगामा

Wed, 09 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chow at Kishanpur intersection. Demand to install Charan Singh's statue, ruckus
- क्षेत्र के ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर पहुंचकर किया हंगामा प्रदर्शन, जाम भी लगाया
विज्ञापन

- तीन दिन का अल्टीमेटम, टोल प्लाजा पर धरने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल चौराहे के सौंदर्यीकरण और पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा लगाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण हाइवे पर उतर आए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में मांग पूरी नहीं की गई तो टोल प्लाजा पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने बुधवार को डिवाइडर का निर्माण रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि डिवाइडर बनने से 15 ग्रामीणों के सामने मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित किशनपुर बराल बस अड्डे पर चौराहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर डिवाइडर बनाने के बजाए चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाए और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगवायी जाए। बुधवार को कासिमपुर खेड़ी के अरुण फौजी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग बस स्टैंड पर पहुंचे और डिवाइडर का निर्माण रुकवा दिया। बराल स्टैंड से 15 गांव जुड़ते हैं। किसानों की गन्ने की ढुलाई भी इसी मार्ग से होती है। प्रदर्शन करने वालों में मृगेंद्र, दिनेश, रानू, सचिन, देवेंद्र, कल्लू प्रधान, पीन्नु , राहुल, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

कट नहीं मिलने से यह गांव प्रभावित
- किशनपुर बिराल में बस स्टैंड पर कट नहीं दिए जाने से सूप, सोंटी, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेड़ी, अशरफाबाद थल, कंडेरा, हसनपुर जिवानी, अशरफाबाद थल, सोंटी, मुकुंदपुर, नांगल, भगवानपुर समेत 15 गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के एक पक्ष ने की थी कट की मांग
रमाला। मंगलवार को ग्रामीणों के एक पक्ष ने चौराहे पर कट की मांग की थी। जबकि दूसरे पक्ष ने बुधवार को सौंदर्यीकरण और चौ. चरण सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की।

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की मांग और समस्या से एनएचएआई के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। किशनपुर बराल मुख्य जगह है और पूरे क्षेत्र के लोगों का यहां पर आवागमन होता है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed