Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chinese manjha is becoming an enemy of people's lives

Baghpat News: चीनी मांझा बन रहा लोगों की जान का दुश्मन

Wed, 07 Aug 2024 04:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Chinese manjha is becoming an enemy of people's lives
बड़ौत। पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला चीनी मांझा लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। सोमवार देर शाम हाईवे पर स्कूटी नाना और धेवता चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए। लोगों ने चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

हाला में पतंग उड़ाने के लिए चीनी मांझे का इस्तेमाल हो रहा है। यह आसानी से टूटता व कटता नहीं है। इस मांझे की यह खूबी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। आए दिन मांझे से हादसे हो रहे हैं। हालांकि इस मांझे की बिक्री पर रोक है, लेेकिन इसके बाद भी बिक्री हो रही है। कोतवाली बड़ौत से मात्र 150 मीटर की दूरी से खुलेआम मांझा बिक रहा है।
विज्ञापन


-बड़ौत में तैयार हो रहा मांझा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मांझा बड़ौत में तैयार किया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली से प्रदेश भर में सप्लाई किया जा रहा है। डीलर्स के माध्यम से शहर में छोटे दुकानदार इसकी बिक्री कर रहे हैं। पिछले 7 वर्षों में इसकी डिमांड बढ़ी तो कुछ कारीगर अपने घरों में चोरी-छिपके मांझा बनाकर दुकानदारों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुईं कुछ प्रमुख घटनाएं----
पिछले साल दोघट थाना क्षेत्र के दाहा-बरनावा मार्ग पर दाहा गांव निवासी सतेंद्र पुत्र भोपाल सिंह अपने खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी गर्दन में चीनी मांझा उलझ गया। चिकित्सकों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई। गर्दन में 46 टांकें आए थे। दूसरी घटना बावली रोड की है। यहां पर बाइक सवार राजीव पुत्र महावीर सिंह बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। अचानक उसकी गर्दन में मांझा उलझ गया, जिससे गर्दन में 17 टांके आये। बड़ौत निवासी टेलर मास्टर मुर्सलीन अपने मित्र नफीस के साथ हरियाणा से वापस घर लौट रहा था। जब इनकी बाइक हाईवे पर सरूरपुर गांव पहुंची तो मर्सलीन की गर्दन में घरा घाव हो गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वर्जन---

- चीनी मांझे से गत वर्ष जो घटनाएं सामने आई थी, उसके बाद बाज़ार में छापेमारी कर मांझे की बिक्री बंद कराई गई थी। साथ ही इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भी पुलिस ने शिकंजा कसा था। बाजार में चीनी मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा।- अमरचंद वर्मा, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed