{"_id":"66c511c41d6760abd70e4044","slug":"chinese-majhe-cut-off-electricity-of-24-villages-baghpat-news-c-28-1-bag1001-117006-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चीनी माझे ने काट दी 24 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चीनी माझे ने काट दी 24 गांवों की बिजली
Wed, 21 Aug 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नयागांव उर्फ हमीदाबाद गांव में हाईवे किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन में चाइनीज मांझा उलझ गया। जिससे दो बिजलीघरों से जुड़े 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और इंसुलेटर टूटने से खंभे में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए।
हमीदाबाद गांव के रहने वाले राशिद, शमशाद, रोहित आदि ने बताया कि उनके गांव में हाइवे के किनारे से हाईटेंशन लाइन जा रही है। रक्षाबंधन के दिन बागपत शहर और गांव में पतंगबाजी में चीनी मांझे का प्रयोग किया गया। जो हाईटेंशन लाइन के तारों में उलझ गया। मंगलवार की सुबह बारिश होने से चाइनीज मांझे के कारण इंसुलेटर टूट गया और बिजली लाइन में फाल्ट हो गया।
हाईटेंशन लाइन में उठी चिंगारी जमीन पर गिरी तो लोगों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि फाल्ट होने से खंभे में भी करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से पास में खड़े छह-सात लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों को फाल्ट होने की जानकारी दी। शटडाउन लेने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मी वहां आए और खंभे में चढ़कर चीनी मांझा हटाकर इंसुलेटर लगाकर फाल्ट ठीक किया।
विज्ञापन
बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से नया गांव, संतोषपुर, बाघू, दुड़भा, पाली, अहेड़ा समेत 24 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक ठप रही। इस मामले में अधीक्षण अभियंता केपी खान का कहना है कि चीनी मांझे उलझने से फाल्ट हो गया था, जिसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
- बंद कराई जाए चीनी मांझे की बिक्री
ग्रामीण राशिद, शमशाद, रोहित, शौकीन आदि ने कहा कि चीनी मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं और बिजली लाइनों में भी फाल्ट हो रहे हैं। चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।