{"_id":"5defebfa8ebc3e87ef0a7c00","slug":"chinese-effigy-burnt-on-human-rights-day-baraut-news-mrt458100472","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर चीन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर चीन का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर भारत-तिब्बत सहयोग मंच मेरठ प्रांत जिला इकाई बागपत ने बड़ौत नगर के पट्टी मेहर चौराहे पर चीन का पुतला फूंका।
मेरठ प्रांत के अध्यक्ष राजन जैन ने कहा कि तिब्बत में चीन द्वारा मानवाधिकारों का व्यापक स्तर पर दमन किया जा रहा है। तिब्बत के लोग भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता चीन के नापाक मंसूबों के खिलाफ लगातार जन-जागरण कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का प्रयास से एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब चीन भारत के समक्ष घुटने टेकने पर मजबूर होगा और कैलाश मानसरोवर को भी मुक्त करेगा तथा तिब्बत से भी भागेगा। इसके लिये कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, आंदोलनात्मक एवं वैचारिक तीनों पक्षों पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संघर्ष, संपर्क, समन्वय एवं संवाद को और अधिक गति देनी होगी। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन नगर इकाई बड़ौत के संयोजक दीपेश तोमर की ओर से जिला प्रशासन को दिया गया। पुतला फूंकने वालों में दीपेश तोमर, हैप्पी शर्मा, सचिन वत्स, प्रशांत भारद्वाज, अमित जैन, मुदित जैन, ऋषभ जैन, अंकित कश्यप, सचिन शर्मा, दक्ष जैन, दीपू सरदार, अमित तोमर, अफजल, आशीष, अमित गुप्ता, अमित भारद्वाज, पवन गिरी, कालू, अर्पण जैन, शुभम कश्यप, नमन जैन आदि शामिल रहे।