{"_id":"5ee906af8ebc3e42c94d7b3a","slug":"children-will-get-the-amount-of-food-grains-and-cost-baghpat-news-mrt486619546","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मिलेगा खाद्यान्न व लागत की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को मिलेगा खाद्यान्न व लागत की राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन की अवधि (एक अप्रैल से 30 जून तक) का खाद्यान्न व लागत की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में बच्चों का सर्वे कराकर खाद्यान्न व लागत की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
मध्याह्न भोजन के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 100 ग्राम तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 150 ग्राम खाद्यान्न निर्धारित है। लॉकडाउन अवधि में स्कूल बंद होने के कारण सरकार की ओर से प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 7.60 किग्रा तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 11.40 किग्रा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों का प्रपत्र भरेंगे तथा कोटेदार बच्चों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बच्चों को परिवर्तित लागत का भी भुगतान कराया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर एक दिन परिवर्तित लागत 4.48 रुपये तथा उच्च प्राथमिक के लिए 6.71 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 374.29 रुपये व उच्च प्राथमिक के लिए 561 रुपये का भुगतान अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित किया जाएगा। धनराशि के भुगतान के लिए खंड शिक्षाधिकारी प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध कराकर छात्रों का डाटा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएंगे। प्रधानाध्यापक डाटा का परीक्षण करेंगे। डाटा परीक्षण के उपरांत अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को छात्रों का डाटा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए है।