फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children swear, they will not burn firecrackers to save the environment

बच्चों ने खाई कसम, पर्यावरण बचाने के लिए नहीं जलाएंगे पटाखे

Wed, 11 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children swear, they will not burn firecrackers to save the environment
एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध :
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। पटाखों की बिक्री और छुड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बच्चों का कहना है कि एनजीटी का सही फैसला है। पटाखे जलाने के बजाए वह प्रकृति को बचाने के लिए पौधरोपण करेंगे।
बागपत नगर की पांचवीं कक्षा की छात्रा भविका शर्मा का कहना है कि इस बार वह पटाखे नहीं जलाएगी। अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे। पर्यावरण को बचाना है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड बागपत के हाईस्कूल देवांश शर्मा का कहना है कि वह बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में सहयोग करने के लिए पटाखे नहीं जलाएगा और अन्य लोगों को भी वातावरण को स्वच्द बनाने में सहयोग करने के लिए पटाखे नही जलाने के लिए जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी हाईस्कूल के छात्र हर्ष वर्मा का कहना है कि प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दीवाली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। वह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पटाखे नही जलाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

खट्टा प्रहलादपुर के हाईस्कूल के छात्र हर्षित कौशिक का कहना है कि प्रदूषण के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। वह वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने के लिए पटाखे नहीं जलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed